Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकाल में मिली शराब और खनन व्यवसायियों को तरजीहः चौहान

कांग्रेस कार्यकाल में मिली शराब और खनन व्यवसायियों को तरजीहः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने  शराब को लेकर कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल मे शराब और खनन व्यवसायियों के हितों को देखते हुए नीति बनायी गयी और उन्हे तरजीह मिली। चैहान ने कांग्रेस को अपनी सरकार के काले इतिहास में झांकने की सलाह दी है। कांग्रेस ने राज्य में शराब नीति के नाम पर डेनिस ब्रांड और खनन नीति के नाम पर पवित्र गंगा नदी को नहर बताने का पाप किया गया। मुख्यमंत्री के सचिव माफियाओं के साथ शराब नीति बनाते कैमरे पर पकड़े गए और प्रशासनिक अधिकारियों पर खनन माफियाओं का हमला आम था।
चैहान ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को याद दिलाया कि किस तरह उनकी सरकार कहा ने शराब नीति को डेनिस नीति बनाते हुए इस एक ब्रांड के सामने पूरी तरह सरेंडर किया था। उन्होंने कहा कि घरों में शराब रखने के लाइसेंस की जिस पुरानी नीति में बदलाव की वे बात कर रहे हैं उसे 6 माह तक विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर जांचा गया। इस नीति को लेकर मिले व्यवहारिक अनुभव और जनता के फीड बैक के बाद आबकारी विभाग ने क्वांटिटी की इस बढ़ोत्तरी को वापिस ले लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो अपनी सरकार में एक ब्रांड की मोनीपोली बनाकर तब तक अपनी अपनी जेबें भरी जब तक न्यायालय का इसे रोकने का आदेश नही आया। देश ने कैमरे पर देखा, किस तरह इनकी सरकारों की शराब नीति मुख्यमंत्री के सचिव माफियाओं के साथ बैठकर बनाते थे। आज प्रदेश को ड्रग्स के नशे से बाहर निकालने के लिए भाजपा सरकार निर्णायक कार्यवाही कर रही है उसे पनपाने का काम कांग्रेस की सरकार ने खुलकर किया। इसी तरह खनन नीति को लेकर लगाये आरोपों का जवाब देते हुए श्री चैहान ने कहा कि देवभूमि ने वो दौर भी देखा है जब पतित पावनी मां गंगा को कांग्रेस सरकार ने अपने आदेशों में नदी से नहर में तब्दील कर दिया था  और ये सब  खनन व्यवाय में अवैध तरीके से पत्थर से सोना बनाने के लिए किया गया। इनकी सरकारों में बैखौफ खनन माफियाओं द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले होना आम बात थी। जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पूर्ण भरोसा है और राज्य और राज्यवासियों के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments