Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपुलिसकर्मी को रिश्वत लेना पड़ा मेहंगा, सब इंस्पेक्टर सहित पूरी चौकी को...

पुलिसकर्मी को रिश्वत लेना पड़ा मेहंगा, सब इंस्पेक्टर सहित पूरी चौकी को किया निलंबित

देहरादून: नोएडा सेक्टर-57 में एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर देर रात चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी ने गांजा तस्करी मामले में एक युवक को उठाने के बाद उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। 

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संबंधित वीडियो सेक्टर 57 पुलिस चौकी से संबंधित है। पुलिस ने बिशनपुरा से नवरंग नाम के युवक को गांजा तस्करी के आरोप में 14 सितंबर को उठाया था। नवरंग का आरोप है कि चौकी के एक पुलिसकर्मी ने देर शाम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ दिया। इस दौरान पीड़ित के एक साथी ने वीडियो बना लिया।

एडीसीपी ने बताया कि सिपाही द्वारा रिश्वत लेने के मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर 57 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments