Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकेंद्रीय गृह मंत्री ने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री ने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री आज शनिवार को हैदराबाद के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है। यहां की जनता को अब सिर्फ 13 महीने के लिए इसे झेलना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी अपनी सफलता को लेकर आशान्वित है। हाल ही में यहां भागवा पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था।

अमित शाह ने आगे कहा कि राज्य के लोग आधिकारिक तौर पर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना चाहते थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका वादा भी किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण जश्न मनाने से इनकार कर दिया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments