Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

पीएम मोदी के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन के दौरान नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा I जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है I

बुधवार को पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया था। इसमें पीएम ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने की कोशिश की। वे लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर उनकी निराशा और हताशा का दौर खत्म हो जाएगा मगर वे यह नहीं जानते कि जादू टोना, काला जादू और अंधविश्वास में लिप्त होकर वे फिर से लोगों में अपने प्रति विश्वास पैदा नहीं कर सकते।

पीएम ने कहा था कि उनकी सोच है कि काले कपड़े पहनने से नकारात्मकता दूर हो सकती है। वे ऐसी किसी भी रणनीति का सहारा ले सकते हैं लेकिन काला जादू उनके बुरे दिन खत्म नहीं कर पाएगा।

जिसपर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि -आपको जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती?

अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments