Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeपर्यटन15 नवम्बर से पर्यटको के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क

15 नवम्बर से पर्यटको के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क

देहरादून: पर्यटको के लिए एक अच्छी खबर आई है। राजाजी नेशनल पार्क 15 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुल जायेगा इसके लिए एनटीसीए ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन को अपने स्तर से इसके सम्बन्ध में आदेश जारी करने है। बता दे कि पहले बिना पर्मिशन समय से पहले तीन गेट खोलने के बाद एनटीसीए ने यहाँ पर्यटन पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।

राजाजी पार्क निदेशक डीके सिंह ने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन ने एक अक्टूबर से मोतीचूर और चीलागेट खोलने के आदेश दिए थे। जिसके बाद गेट सफारी के लिए खोल दिए गए थे। लेकिन शिकायत के बाद एनटीसीए ने तीन दिन बाद ही ये गेट बंद करने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही अगले आदेशो तक वहाँ किसी भी तरह की पर्यटन गतिविधियों को प्रतिबन्धित रखने को कहा था।

जिसके कारण 15 नवम्बर से तय समय पर भी गेट नही खुल सकते थे।जिसे लेकर एनटीसीए से तय समय पर गेट खोलने की पर्मिशन दे दी है। लेकिन इसके साथ ही कोई नया गेट न खोलने की हिदायत भी दी है।जिसके बाद अब 15 नवम्बर से चीला,मोतीचूर,रानीपुर, मोहंड और आशारोड़ी गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे । जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments