Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड क्रांति दल ने पर्वतीय पर्वो पर राजकीय अवकाश को लेकर सीएम...

उत्तराखंड क्रांति दल ने पर्वतीय पर्वो पर राजकीय अवकाश को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल ने पर्वतीय पर्व इगास-बग्वाल और घुघुतिया में राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा हैl यूकेडी का मानना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय पर्व यहाँ संस्कृति की पहचान है I यह त्यौहार वीरता,शोर्य ,और प्रकृति से प्रेम से सम्बंधित है I इसीलिए उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार के लिए इन पर्वो पर सार्वजानिक अवकाश घोषित करना चाहिए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए I

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में अपनी संस्कृति और विरासत को समेटे हुए दो प्रमुख त्योहार इगास बग्वाल और घुघुतिया बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं l यह त्यौहार देवभूमि की पहचान है।

इगास का त्यौहार उत्तराखंडियों की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ-साथ समृद्ध लोक संस्कृति का बड़ा प्रतीक है। वीर माधो सिंह भंडारी जब लड़ाई जीत कर घर लौटे तो उनके इंतजार में बैचेन पूरे इलाके ने जमकर खुशियां मनाई। यह त्यौहार वीरता, शौर्य एवं अपनी प्रदेश के लिए त्याग का त्योहार हैl वहीं मकर सक्रांति पर मनाए जाने वाला घुघुतिया त्यौहार मुख्य रूप से प्रकृति से प्रेम का त्योहार है। इस दिन हम पक्षियों के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हैं और उनके लिए भी पकवान बनाते हैं, उनको भी पकवान खाने के लिए आमंत्रित करते हैं l

ऐसी लोकप्रिय संस्कृति उत्तराखंड के अलावा कहीं और नहीं पाई जाती। किंतु हम इसका प्रचार एवं संरक्षण करने में असफल हो रहे हैं। इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। लिहाजा यूकेडी सरकार से मांग करता है कि वह दोनों त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर इसके प्रचार एवं प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित करे।

ज्ञापन में लताफत हुसैन, केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौडाई, केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र बिष्ट, केंद्रीय केंद्रीय सचिव अशोक नेगी, जिला अध्यक्ष देहरादून दीपक रावत, किरण रावत, मीनाक्षी सिंह, प्रीति थपलियाल, नरेश नौटियाल, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments