Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी

दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी

देहरादून। रविवार को आयोजित होने जा रहे प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए पंजीकृत प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून पहुंच गए हैं। दून पहुंचने पर एयरपोर्ट और होटल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सभी का स्वागत किया गया। जिस पर प्रवासियों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर, रविवार को स्थानीय होटल में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी पहुंच रहे हें। ज्यादातर पंजीकृत प्रवासी, रविवार देर शाम तक देहरादून पहुंच चुके हैं। इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी-वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी-बूटी में संभावना विषय पर चार अलग अलग सत्रों में पैनल डिस्कशन भी किया जाएगा।
इधर, देहरादून पहुंचने पर प्रवासियों का छोलिया नृतकों और पारंपरिक वेश भूषा में तैयार स्वागत टोली ने तिलक लगाकर किया। जिस पर तमाम प्रवासी भाव विभौर नजर आए। अमेरिका से आई अनीता शर्मा ने कहा कि, इस तरह के स्वागत से वो अपने बचपन के दिनों में खो गई। वहीं यूएई से आए शैलेंद्र नेगी ने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरओं से स्वागत विशिष्ट अनुभव रहा है।
विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने की पहल खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। दरअसल, दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर समिट से पहले सीएम धामी विदेश दौरे पर गए थे, जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तताम सफल लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए, शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित किए जाने के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में गत सात नवंबर को देहरादून में अपने देश के भीतर ही विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडियों के बीच ऐसा ही एक सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments