Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन पर डीजीपी व वन मुखिया...

राज्य निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन पर डीजीपी व वन मुखिया से जवाब तलब

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर वन विभाग के मुखिया से जवाब तलब किया है। मामला विभाग में 159 अभ्यर्थियों को वन आरक्षी पद पर नियुक्ति देने से जुड़ा है। जिन्हें एक दिन पहले ही नियुक्ति देने के साथ ही तैनाती भी दी गई है। पिछले लंबे समय से ये अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। ये अभ्यर्थी वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के थे जिन्हें शासन की मंजूरी के बाद नियुक्ति दी गई। लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने पर प्रमुख वन संरक्षक हॉफ से जवाब तलब किया है।
दरअसल राज्य में निकाय चुनाव चल रहे हैं ऐसे में आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में इस मामले पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति दिए जाने के लिए जवाब मांगा है। उधर दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से बाहर रखने से जुड़ा पत्र लिखा है, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ को लिखे गए पत्र में राज्य निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का जिक्र करते हुए प्रदेश में आईएफएससी अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की बात कही है। इस तरह राज्य में होने वाले निकाय चुनाव के दौरान आईएफएस अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी को निरस्त किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने पुलिस विभाग के मुखिया को भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पत्र भेजा है। इसके अनुसार प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों की पदोन्नति के बाद उन्हें तैनाती दिए जाने का जिक्र करते हुए पदोन्नति हुई 28 पुलिस अधिकारियों की जगह 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले करने को आचार संहिता के उल्लंघन से जोड़ा गया है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बाकी 18 पुलिस उपाधीक्षक के स्थानांतरण आदेश को स्थगित करने के भी निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments