Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रचार मे सीएम योगी का विरोध करने वाले जुम्मे पर जारी करवा...

प्रचार मे सीएम योगी का विरोध करने वाले जुम्मे पर जारी करवा रहे हैं फतवाः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर समुदाय विशेष के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनावों मे वह यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के आने पर सवाल उठा रहे हैं और दूसरी ओर मस्जिदों मे जुमे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे फतवा जारी करवा रहे हैं यह अस्वीकार्य है।
चौहान ने कहा कि बीते शुक्रवार को राजधानी के एक मस्जिद मे कांग्रेस नेताओं और मेयर प्रत्याशी को समुदाय विशेष के बीच देखा गया। इस दौरान समुदाय विशेष के लोग कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के समर्थन मे नारेबाजी करते दिखे। इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने दिखा।
चौहान ने कहा कि लोकतंत्र मे सबको चयन का अधिकार है और इसे लेकर कोई किसी पर राय नही थोप सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव मे सीएम योगी आदित्यनाथ के समय को लेकर चर्चा कर रही है, क्योंकि पार्टी सभी चुनाव को गंभीरता से लेती है और कोई भी चुनाव छोटा बड़ा पार्टी की नजर मे नही होता। लेकिन कांग्रेस इस पर सवाल उठाने लगी है।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी सनातन के ध्वजवाहक हैं और उनकी उपस्थिति सनातन मतावलंबियों मे अपार ऊर्जा का संचरण करती है। ऐसे मे जुम्मे की नमाज पर अवकाश देने वाले अथवा मुस्लिम यूनिवर्सिटी की सोच रखने वालों का बौखलाना लाजिमी है।
चौहान ने कहा कि जनता सनातन विरोधियों के रुख को भली भाँति जानती है और उन्हे कड़ा सबक सिखाने को उत्सुक है। प्रदेश भर मे भाजपा के पक्ष मे लहर है भाजपा के प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत रहे हैं। जनता सनातन विरोधियों और राज्य की सांस्कृतिक और भौगोलिक सरंचना पर चोट पहुंचाने वालों को निकायों मे भी सबक सिखाने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments