Latest news
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डदहेज में कार न मिलने पर शादी से किया इनकार

दहेज में कार न मिलने पर शादी से किया इनकार

हल्द्वानी: दहेज में कार देने से मना करने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक उत्तर उजाला नगर निवासी मोहम्मद नसरफ ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी की शादी आजादनगर निवासी अकील अहमद के बेटे से तय हुई थी। नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई, जिसमें ढाई लाख रुपये का खर्चा आया। शादी की तारीख भी तय हो गई। इस बीच दूल्हा पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा। उपहार, आयोजन और अन्य में उनका साढ़े सात लाख रुपये खर्च हो गया।

शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments