Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने का...

राष्ट्रपति के अभिभाषण में विकसित भारत और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने का रोड मैपः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 18 वी लोकसभा के कामकाज की शुरुआत होने पर खुशी व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, यह अभिभाषण विरासत के साथ विकसित भारत और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का रोड मैप है। जो एनडीए सरकार के मोदी 3.0 के शानदार आगाज को दर्शाता हैं। साथ संविधान दिवस मनाने को वो गौरवशाली अवसर बताया, जिसे कांग्रेस सरकारों ने कभी महत्व नहीं दिया।
उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महामहिम ने विगत 10 वर्ष से सरकार की निरंतता को स्पष्ट करते हुए वर्तमान उपलब्धियों की बुनियाद पर बुलंद भारत की रूपरेखा प्रस्तुत की । अब तक कार्ययोजना पर आगे बढ़ते हुए भारत सरकार का डिफेंस मेनिफेक्चरिंग सेक्टर में ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ना स्वागत योग्य है। महिलाओं के लिए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने, नमो ड्रोन दीदी योजना और 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी बनाकर प्रशिक्षण देना हमारी मातृ शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डैच् में रिकॉर्ड वृद्धि और किसान सम्मान निधि के साथ किसानों के कल्याण की योजनाओं को जारी रखना छोटे किसानों वाले हमारे राज्य के लिए भी शुभ संकेत हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चमत्कारिक परिवर्तन की नीति आगे बढ़ना, फ्री राशन के साथ गरीब कल्याण योजनाएं सुचारू रखना, पेपर लीक पर कड़ी कार्यवाही आदि एनडीए सरकार के कार्यक्रमों की गति को पहले से अधिक तीव्र करने की घोषणा मोदी 3.0 के शानदार आगाज को बताता है। उन्होंने अभिभाषण में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने के जिक्र को वो गौरवशाली अवसर बताया, जिसे कांग्रेस सरकारों ने कभी महत्व नहीं दिया। साथ ही तंज किया किया कि संविधान खत्म होने की अफवाह फैलाने वालों ने कभी बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान का सम्मान नही किया और न ही इस महत्वपूर्ण दिवस को याद करने का देश को मौका दिया। उन्होंने आपातकाल के जिक्र पर कांग्रेस की आपत्तियों को, लोकतंत्र की हत्या का पाप सामने आने पर उनकी खीज बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments