Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशिकायतों के सहारे हार की आशंका से ग्रस्त कांग्रेस ढूँढ रही बहानेः...

शिकायतों के सहारे हार की आशंका से ग्रस्त कांग्रेस ढूँढ रही बहानेः चौहान

देहरादून। भाजपा ने उपचुनावों को लेकर कांग्रेस की चुनाव आयोग में शिकायतों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इसे हार से पहले की बहानेबाजी बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कहा कि कांग्रेस को मंगलौर और बद्रीनाथ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की हार का अंदाजा हो गया है । यही वजह है कि उन्होंने हार को लेकर बहानेबाजी की शुरुआत चुनाव आयोग से झूठी शिकायत के साथ कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद और अनर्गल प्रलाप बताया । साथ ही कहा कि कांग्रेस को प्रचार के लिए अपने प्रदेश प्रभारी का समय नहीं मिल पा रहा हैं और उनके पास चुनाव में जुटने के लिए नेता और कार्यकर्ता ढूंढे नही मिल रहे है। वहीं मुद्दाविहीन होने से उसकी विश्वनीयता संदेह के दायरे मे है। दूसरी तरफ भाजपा, कैडर आधारित विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तथा कार्यकर्ताओं का अतुलनीय सामर्थ्य पार्टी उम्मीदवार के साथ हैं। लिहाजा कांग्रेस के पास चुनाव के लिए टीम नही है तो इसके लिए किसी के प्रति खीज उतारकर चुनाव आयोग में शिकायत नही की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभा की जनता क्षेत्रीय विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाली है, जिसका कांग्रेस को भी बखूबी अहसास हों गया है। विकास के लिये जनता डबल इंजन की सरकार को तवज्जो देती रही है। उतराखण्ड को सीधे तौर पर इसका लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी इस हकीकत को जानती है और सुनियोजित तरीके से उन्होंने अभी से हार को लेकर भूमिका तैयार करनी शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव मैदान मे टिके रहने के लिए वह झूठे आरोप और अफवाह का सहारा ले रही है। हाल ही मे हुए लोस चुनाव मे जनता ने उसे इसका दंड भी दिया।उन्होंने कहा कि अब तक ईवीएम पर दोष देने वाली कांग्रेस ने अब पैंतरा बदल कर मशीनरी और धन बल का बहाना शुरू किया है। बेहतर होता कि कांग्रेस शिकायतों के बजाय जनता से रायसुमारी करती तो उसे जमीनी हकीकत का पता निश्चित रूप से लग जाता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments