Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधरूड़की पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, 12 लाख से अधिक की नकदी...

रूड़की पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा, 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद, 23 गिरफ्तार

देहरादून: रूड़की पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है I एक होटल में छापामारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एसएससी के निर्देश पर सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इसे सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। जिसके बाद पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

साथ ही होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments