Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसुरक्षा गार्ड व विक्रेताओं के बीच झड़प, पांच गार्ड घायल

सुरक्षा गार्ड व विक्रेताओं के बीच झड़प, पांच गार्ड घायल

देहरादून: दिल्ली में चिल्ड्रेन पार्क के सुरक्षा गार्ड और खाने-पीने की ठेलियां लगाने वाले विक्रेताओं के बीच झड़प हो गयी| झड़प के चलते पांच सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामला मंगलवार दोपहर का है। पुलिस को मंगलवार दोपहर 3.30 बजे पीसीआर कॉल मिली कि इंडिया गेट के पास शाहजहां रोड स्थित चिल्ड्रेन पार्क में निजी सिक्योरिटी गार्ड और विक्रेताओं के बीच मारपीट हो गई क्योंकि गार्ड विक्रेताओं को खाने-पीने की चीज बेचने नहीं दे रहे थे। 

नई दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रणव तयाल ने बताया कि इंडिया गेट नो-वेंडिंग जोन है। इसका अर्थ है कि यहां कोई चीज बेची नहीं जा सकती। जब गार्ड्स ने विक्रेताओं को इंडिया के आसपास का इलाका खाली करने को कहा तो कुछ विक्रेता इससे नाराज हो गए। दोपहर 3.30 बजे जब एनडीएमसी की ट्रक विक्रेताओं का सामान ले जाने लगी तो कुछ विक्रेताओं ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

डीसीपी ने बताया कि इस हमले में पांच गार्डों को चोट आई है। इस मामले में आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 308 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच चल रही है। मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments