Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसात फरवरी से होगा औली में साहसिक खेलों का आयोजन

सात फरवरी से होगा औली में साहसिक खेलों का आयोजन

देहरादून: राज्य के प्रसिद्ध साहसिक खेलों लिए जाने जाने वाले औली में 7 फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल शुरू होने वाले हैं। इन खेलों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। कोरोना के संक्रमण के चलते पिछले वर्षों औली में साहसिक खेलों का आयोजन नहीं हो पाया था। परंतु इस वर्ष कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए इस आयोजन को किया जाएगा। साहसिक खेलों में राज्य सहित अन्य राज्यों से 16 टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इन खेलों से राज्य में पर्यटन के साथ-साथ कारोबारियों को भी लाभ होगा।

पर्यटन विभाग, गढवाल मंडल विकास निगम, जिला प्रशासन, आइटीबीपी व स्किंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से इस आयोजन को किया जा रहा है। जिसमें की कई राज्यों से 200 प्रतिभागी अलग-अलग 16 टीमों के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments