Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिगुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किए...

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कई वादें

देहरादून: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र अहमदाबाद में जारी कर दिया हैं। इसमें पार्टी ने जनता से कई वादे किए हैं। जिसमें 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता, पुरानी पेंशन लागू, 10 लाख तक मुफ्त इलाज, बिजली बिल माफ आदि शामिल हैं।

साथ ही पार्टी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आठ क्षेत्रों पर फोकस किया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाएं, किसान, युवा, सुरक्षित गुजरात, सामजिक न्याय और कोरोना पीड़ित शामिल हैं। 

कांग्रेस ने गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वादा किया है। कांग्रेस ने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर गुजराती को 10 लाख रुपये के मुफ्त इलाज के साथ किडनी, लीवर और हार्ट के मुफ्त ट्रांसप्लांट व फ्री दवाएं देने का भी वादा किया है। 

कांग्रेस ने शिक्षा के लिए प्रदेश की सभी लड़कियों की शिक्षा को केजी से पीजी तक मुफ्त करने का वादा किया है। साथ ही राज्य में 3000 अंग्रेजी मीडियम की नई सरकारी स्कूल खोलने और आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना का वादा किया है। कांग्रेस ने अपने इन वादों को कांग्रेस के वचन का नाम दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments