Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधराजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से टीटी ने दिया फौजी को धक्का

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से टीटी ने दिया फौजी को धक्का

देहरादून: बरेली में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के एक टीटी ने चलती ट्रेन से फौजी को धक्का दे दिया। इस कारण फौजी के दोनों पैर कट गए। जिसके बाद मौजूदा फौजियों ने टीटी को जमकर पीटाई की।

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का मार दिया। जिससे फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। ट्रेन से फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजियों ने दूसरे टीटी की पिटाई कर दी। घायल फौजी को एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि बलिया के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटालियन जयपुर में तैनात है। वह दिल्ली जा रहा था। बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आकर रुकी थी। वह पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। 9.20 बजे जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही फौजी सोनू कोच में चढ़ने लगा। 

आरोप है कि कोच में मौजूद टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए। 

ट्रेन में मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले टीटी के साथी की जमकर पिटाई की जबकि धक्का मारने वाला मोबाइल स्विच ऑफ करके भाग निकला । इसकी सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तंवर, एमसीओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय मौके पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments