Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिश्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के एक महान सपूत थे: मुख्यमंत्री...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के एक महान सपूत थे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देहरादून: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे भारत माता के एक महान सपूत थे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सीएम योगी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि डॉ. मुखर्जी हमेशा से तुष्टिकरण के खिलाफ थे. कश्मीर को लेकर उनका सपना पूरा हो गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि महान राष्ट्रभक्त, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, हम सभी के पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर भारत की एकता व अखंडता की अक्षुण्णता को प्रखर स्वर प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments