Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसाधु के वेश में भीख मांग रहे छह लोगों को बजरंग दल...

साधु के वेश में भीख मांग रहे छह लोगों को बजरंग दल ने कराया गिरफ्तार

देहरादून: बिहार के वैशाली में बजरंग दल के लोगों ने साधु के वेश में भीख मांग रहे छह लोगों को पकड़ा है। ये अलग धर्म के लोग बताए गए हैं। इनके पास से दो आधार कार्ड और चार मोबाइल मिले हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

इस मामले को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बजरंग दल द्वारा पकड़े गए लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं और सावन के महीने में बैल लेकर भीक्षा मांगते हैं। 

बजरंग दल ने उनपर आरोप लगाया है कि कई दिनों से ये लोग साधु का वेश धारण कर मोहल्लों में घूम रहे थे। जब ये सूचना मिली कि ये हिंदू नहीं हैं तो पड़ताल की गई। इसके बाद सभी को पकड़ लिया गया।

बजरंग दल नेता आर्यन सिंह ने आरोप लगाया कि ये रोहिंग्या हैं और किसी साजिश के तहत घूम रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments