Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले खेल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय शिशु सदन और राजकीय बालिका निकेतन, देहरादून के बच्चों को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमंत्रित कर उनके साथ हर्षाेल्लास से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। खेल मंत्री ने स्वयं बच्चों के लिए मकर संक्रांति की पारंपरिक खिचड़ी पकाई और परोसी। उन्होंने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई और पिट्ठू खेला, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार मनाना और बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करना और खेलों के माहौल से जोड़ना था।
इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा, यह स्टेडियम आने वाले नेशनल गेम्स का आयोजन स्थल है। मैं चाहती थी कि शिशु सदन और बालिका निकेतन के बच्चे इस बड़े आयोजन से जुड़ें और देखें कि कैसे खिलाड़ी इतने बड़े मैदान पर खेलते हैं। उन्होंने आगे कहा मकर संक्रांति से शुभ दिनों की शुरुआत होती है, और दिन लंबे हो जाते हैं और मैं चाहती हूँ की बच्चे इन दिनों की शुरुआत खेलते हुए करें।
कार्यक्रम के बाद, खेल मंत्री ने नेशनल गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया और खिलाड़ियों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, उत्तरायणी के इस शुभ अवसर पर मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे विश्वास है कि जब वे यहां आएंगे, तो देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ाव बना पाएंगे। अब तक उत्तराखंड को सैन्यभूमि और देवभूमि के नाम से जाना जाता था, अब इसे खेलभूमि के नाम से भी पहचाना जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति को बढ़ावा देने और बच्चों के समग्र विकास के लिए किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments