Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षाप्रदेश में 28 मार्च से शुरू होंगी 10 और 12 वीं की...

प्रदेश में 28 मार्च से शुरू होंगी 10 और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की 10 और 12 वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी । शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा विद्यालयी शिक्षा परिषद की सभापति सीमा जौनसारी ने की।

उन्होंने बताया कि परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। सुबह की पाली में आठ बजे हाईस्कूल की परीक्षा और दोपहर की पाली दो बजे से इंटर की परीक्षाएं शुरू होगी।

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को सुबह 7.45 बजे से आठ बजे तक और इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.45 बजे से दो बजे तक अतिरिक्त वक्त दिया जाएगा। इन पंद्रह मिनट में छात्र प्रश्नपत्र को पढ़ सकते हैं। दृष्टि दिव्यांग, मस्तिष्क स्तंभ से पीड़ित (स्पेस्टिक), शारारिक रूप से दिव्यांग और डिस्लेक्सिक परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा। उनके लिए दो घंटे का पेपर 2.40 घंटे और तीन घंटे का पेपर चार घंटे का होगा।

29 से 31 मार्च तक परीक्षाएं लगातार होंगी। इसके बाद एक अप्रैल के बाद दो दिन अवकाश रहे। इसके बाद चार अप्रैल से नौ तक, उसके बाद 11 अप्रैल से 13 तक लगातार पेपर होंगे। फिर दो दिन के अवकाश के बाद 16 और 18 अप्रैल को परीक्षाएं होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments