Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधएसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

चमोली: एसटीएफ टीम ने चमोली के देवाल क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलरों को गिरफ्तार किया हैं| टीम ने उनके पास से करीब 19 किलो अवैध चरस बरामद किया हैं| एसटीएफ टीम ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के चलते मुकदमा दर्ज किया हैं| एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की ।

बता दें, सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने यह गिरफ्तारी की। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

गुरुवार देर रात जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र से गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह जनपद चमोली और बागेश्वर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों को सप्लाई करते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष के शुरुवात में एसटीएफ ने तीन नशा तस्करों से बड़ी भारी मात्रा में चरस बरामद किए है और यह पिछले कई सालों में पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब ₹95 लाख आंकी गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1 किलो चरस की कीमत 5 लाख करीब है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में हो रही ड्रग तस्करी में संलिप्त तस्करों पर एसटीएफ लगातार नजर बनाए हुए हैं । इसी क्रम में जनपद चमोली में गिरफ्तार किए गए इन तीनों तस्करों पर पिछले 1 माह से हमारी एसटीएफ कुमाऊं की टीम काम कर रही थी, जिसमे आज सफलता मिली है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ड्रग्स के बड़े सौदागर थे जो कि कई वर्षों से पुलिस की आँखों में धूल झोंकते हुए ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे, जिनकी आज भारी व्यावसायिक मात्रा के साथ गिरफ्तारी हुई है । एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments