Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने खटीमा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने खटीमा में रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को खटीमा में आयोजित रक्षाबन्धन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांध उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी को रक्षाबन्धन की बधाई दी| इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबन्धन का इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं, और इन आजादी के 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी तरक्की की है, हमने एक-एक करके उपलब्धियां हासिल की है, देश आगे बढ़ा है, ज्ञान-विज्ञान आगे बढ़ा है, उन सब को संजोए रखने का भी यह अवसर है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारो कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे और यह अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारे युवाओं के सबल कन्धों पर देश को दिशा देने का दायित्व होगा। प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षो से हमने भारत को एक नई पहचान दी है, आज हम कई क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, क्योकि आज भारत के पास ऐसा नेतृत्व है जिसने हमारे अन्दर एक विश्वास तथा आशा की नई किरण पैदा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिस भारत की कल्पना करते थे हम उसी दिशा में जा रहे हैं, हम अपने पुराने वैभव की ओर लौट रहे हैं। इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। जिस भारत को गढ़ने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है, अगले 25 सालों में हमारा देश दुनिया का सिरमौर बनेगा, आने वाले समय में हम दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आज कोई ऐसा क्षेत्र नही है जिसमें हमारे देश ने तरक्की न की हो। हमारे इस विकास की नई गाथा में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। आज देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments