Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने, बोले सफलता मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण करने, बोले सफलता मिलने की उम्मीद

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए शुरू बचाव अभियान के 17 वें दिन आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, लगभग 52 मीटर काम हो चुका है (पाइप डाला गया है)। उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। मेरे सामने एक मीटर पाइप अंदर चला गया, अगर दो मीटर और डाला जाए तो इसमें लगभग 54 मीटर होगा। उसके बाद, एक और पाइप का उपयोग किया जाएगा। पहले स्टील गार्डर पाए जाते थे (ड्रिलिंग के दौरान), यह अब कम हो गया है। अभी, हमें कंक्रीट अधिक मिल रही है।

सूत्रों का कहना है कि वर्टिकल ड्रिलिंग को अभी रोक दिया गया है, क्यों कि मैन्युअल कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। यदि अब बीच में कोई दिक्कत नहीं आई तो महज कुछ घंटों में सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों तक टलन आर-पार हो जाएगी। आज का दिन श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। सोमवार से लगातार जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ श्रमिकों को बाहर निकालने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए तैयार रखा गया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments