Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई...

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

देहरादून: प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लकेर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ऊंंचाई वाले इलाकों केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़क गया। आज सुबह तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

जहां एक ओर केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments