Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल...

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर करें अपलोड

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं विकास कार्यों के अंतर्विभागीय प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को जानकारी हो कि कौन सा प्रकरण किस स्तर तक लंबित है, जिससे प्रकरण का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें, और समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए।

मुख्य सचिव ने पिटकुल को पावर ट्रांसमिशन लाइन और यूपीसीएल को विभिन्न स्थानों पर इलेक्ट्रिक लाइन, सब स्टेशन, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर आदि के शिफ्टिंग का कार्य में तेजी लाते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बीआरओ से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी कार्य भी शीघ्र- अतिशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने फॉरेस्ट क्लियरेंस से सम्बन्धित सभी मामलों को उन्नति पोर्टल पर अपलोड कर साप्ताहिक मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments