Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम योगी ने गांव पहुंचकर की बचपन की यादें ताजा, मिलने वालों...

सीएम योगी ने गांव पहुंचकर की बचपन की यादें ताजा, मिलने वालों की जुटी भीड़

देहरादून : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तरखंड के तीन दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है I सीएम योगी आज अपने गाँव में ही प्रवास करेंगे I गांव में उनके पहुंचने से जश्न का माहौल है। सीएम योगी के घर के बाहर लगे पंडाल में उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी हुई है। 

मंगलवार को सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यमकेश्वर के बिथ्याणी में उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। यमकेश्वर भ्रमण के दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए उनके मामा कीर्ति सिंह भी आए हुए थे। योगी के बचपन की यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि वह अजय मोहन बिष्ट (सीएम योगी आदित्यनाथ) को अक्सर इस बात पर डांट दिया करते थे कि हर वक्त खेलना कूदना सही बात नहीं है। खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर तुम क्या बनोगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां व अन्य परिजनों से मिले। उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी पांच साल बाद अपने बेटे योगी आदित्यनाथ से मिलकर काफी भावुक हो गई। इस दौरान योगी ने मां से आर्शीवाद लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात अपने पैतृक घर पर ही बिताई। परिजनों की ओर से उनके लिए उसी कमरे को तैयार किया गया है, जिसमें वह बचपन में रहा करते थे। कल बृहस्पतिवार पांच मई को सीएम योगी हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments