Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत

हल्द्वानी: आंवला चौकी गेट के पास गौला नदी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा भी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आंवला चैकी गेट निवासी श्रमिक अजय की सात वर्षीय पुत्री मोनिका आज गौला नदी में खेल रही थी। इस बीच अचानक वह चोट लगने से बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जता रहे हैं। बच्ची बालिका के मामा ने उसके साथ गलत हरकत होने की आशंका जताई है। इसे लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments