Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैंट बोर्ड का फैसला, प्लास्टिक की पन्नियों से बनाए जाएंगे ट्री-गार्ड, टाइल्स...

कैंट बोर्ड का फैसला, प्लास्टिक की पन्नियों से बनाए जाएंगे ट्री-गार्ड, टाइल्स और बेंच

देहरादून: कैंट बोर्ड ने इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की पन्नियों से ट्री-गार्ड, टाइल्स और बेंच बनाने का फैसला किया हैं। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिरबन दत्ता, सीईओ अभिनव सिंह और नामित सदस्य विनोद पंवार ने इन मुद्दों पर अपनी राई दी हैं। इस मौके पर 6 आवासीय नक्शे भी मंजूर किए गए हैं।

सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कि तहबाजारी शुल्क के लिए दोबारा टेंडर कराने का निर्णय लिया गया हैं। प्रेमनगर और घंगोड़ा में कूड़ा निस्तारण का कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। कम्पनी को पहले तीन माह तक बेहतर काम करके दिखाना होगा। इसके बाद कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। गढ़ी और प्रेमनगर क्षेत्र में चार-चार हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।

साथ ही बैठक में पुराने कपड़ों से थैले बनाकर लोगों को सस्ते दाम पर बेचने का भी निर्णय लिया गया हैं। इसके लिए कुछ स्थानों पर थैला घर बनाए जाएंगे। लोगों को थैला पांच रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों के लिए कमेटी बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments