Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयश्रीलंका के नए राष्ट्रपति का हुआ फैसला, रानिल विक्रमसिंघे ने 134 मतों...

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति का हुआ फैसला, रानिल विक्रमसिंघे ने 134 मतों से जीत की हासिल

देहरादून: सियासी और आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के नए राष्ट्रपति का फैसला हो गया है। बुधवार को हुए चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत हासिल कर ली है। खास बात है कि देश के नागरिक पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के अलावा विक्रमसिंघे के नाम का भी विरोध कर रहे थे।

चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश बहुत मुश्किल स्थिति में है, हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। 

बता दें, आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से विक्रमसिंघे ने 134 मतों से जीत हासिल की है। अल्हाप्पेरुमा ने 82 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि, दिसानायके को केवल तीन वोट मिले। इससे पहले राष्ट्रपति पद की रेस में प्रमुख विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा का नाम भी चर्चा में आ रहा था, लेकिन उन्होंने खुद ही उम्मीदवार के तौर पर चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments