Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने सुनी सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्या.बोले, सुरक्षा...

राज्यपाल ने सुनी सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्या.बोले, सुरक्षा कर्मी करते हैं महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यपाल ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। कहा कि नियमानुसार चेकिंग के साथ-साथ राजभवन में आने वाले सभी आगन्तुकों के स्वागत और सम्मान का भी सदैव ध्यान रखा जाय।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी को कोई भी परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। राज्यपाल ने सुरक्षाकर्मियों के बैरक का सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ उनके बैठने के स्थान व शौचालय आदि को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाती एस.भदौरिया, परिसहाय राज्यपाल रचिता जुयाल, वित्त नियंत्रक डॉ.तृप्ति श्रीवास्तव विशेष कार्याधिकारी वी.पी.नौटियाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार, कम्प्ट्रोलर प्रमोद चमोली के अलावा राजभवन में तैनात सुरक्षा कार्मिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments