Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिपार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को जनता नहीं भूलेगी: संजय...

पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को जनता नहीं भूलेगी: संजय राउत

देहरादून: निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमों को पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए है। जिसपरबी अपनी टिपण्णी देते हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राज्य की जनता उन लोगों को नहीं भूलेगी जिन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है।

राउत ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 56 साल पहले बालासाहेब ठाकरे द्वारा गठित एक पार्टी को जनता का समर्थन साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोग शिवसेना के समर्थन का सबूत हैं। 10-12 लोगों को रिश्वत देकर तोड़ लेना कोई सबूत नहीं है।’

राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे लोगों के हाथ में बागी विधायक हथियार बन गए हैं, जो बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र के लोग आपको मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इस दौरान राउत ने आदित्य ठाकरे को उनके राज्यव्यापी दौरे के दौरान लोगों का भारी समर्थन मिलने की जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments