Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने 4 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश...

मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट किया जारी

देहरादून: मानसून की घोषणा होने के साथ ही उत्तराखंड में बारिश के सिलसिले में भी तेजी आ गई है। गुरुवार को राज्य के अनेक हिस्सों में अच्छी व कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चार जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है।

चार जुलाई के बाद राज्य में बारिश में तेजी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक एक जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, देहरादून जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

दो, तीन व चार जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर व चम्पावत जिले में कहीं-कहीं बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कई सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में नालों व नदियों का अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें खड़ी होने की संभावना जताई गई हैं।

लोगों को पर्वतीय इलाकों में बारिश से सतर्क रहने व किसानों को पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों में रखने का सुझाव दिया गया है। साथ ही राज्य प्राधिकरण, जिला प्रशासन व आपात दस्तों को नुकसान से बचने के लिए जरुरी एक्शन लेने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments