Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम पर...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम पर ठोका मान-हानि का दावा

देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है। पिछले माह सिसोदिया ने असम में पीपीई किट घोटाले के आरोप लगाए थे जिसके बाद सरमा ने उनपर मान-हानि का केस दर्ज कराया है । 

सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने सीएम सरमा की पत्नी की फर्म व उनके बेटे के व्यावसायिक साझेदार कंपनी को पीपीई किट की आपूर्ति का ठेका दिया था। यह केस असम के कामरूप ग्रामीण जिले की सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है। सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया था कि कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में पीपीई किट्स की आपूर्ति का आर्डर बाजार से ज्यादा कीमतों पर उक्त कंपनियों को दिया गया था। 

सीएम सरमा के वकील देवजीत लोन सैकिया ने कहा कि सिसोदिया द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। पीपीई किट बनाने वाली उनकी कंपनी ने कभी कोई बिल नहीं दिया। उस समय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने ने पीपीई व्यवसाय से जुड़े लोगों से किट आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। उक्त कंपनी ने अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में 1500 पीपीई किट की आपूर्ति निशुल्क की थी। उन्होंने कहा कि पीपीई किट की आपूर्ति को लेकर सिसोदिया ने सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आधारहीन आरोप लगाए। ये आपूर्ति कोरोना की पहली लहर के दौरान पीपीई किट की भारी कमी के बीच की गई थी। सैकिया ने कहा कि मामला गुरुवार को कामरूप ग्रामीण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया। शिकायतकर्ता के प्रारंभिक बयान 22 जुलाई को दर्ज किए जाएंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments