Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअतिथि शिक्षकों का आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द मांगो को पूरा...

अतिथि शिक्षकों का आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द मांगो को पूरा करने की रखी बात

देहरादून: माध्यमिक अतिथि शिक्षकों का मामला एक बार फिर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचा है। अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर तदर्थ नियुक्ति सहित विभिन्न लंबित मांगों से उन्हें अवगत किया। मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षकों को मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों पर शीघ्र अमल करने की मांग की। अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पद को रिक्त न मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का कैबिनेट में प्रस्ताव आया था, लेकिन इसका अब तक शासनादेश नहीं हुआ। उनकी सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए सरकार जल्द कोई नीति बनाए। अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि उन्होंने शिक्षक हित में बेहतर करने का आश्वासन भी पूर्व में दिया है।

साथ ही सोमवार को ज्ञान विज्ञान समिति ने भी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन पर अड़े अतिथि शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया और सरकार से इस पर अमल करने की मांग की। ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव डॉ. उमा भट्ट, इंद्रेश नौटियाल, कमलेश, सतीश धौलखंडी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

वहीं, धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि यदि मांग पर जल्द अमल न हुआ तो शिक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments