Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसामने आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, डब्ल्यूएचओ ने बताया चिंताजनक

सामने आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, डब्ल्यूएचओ ने बताया चिंताजनक

देहरादून: विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह नया वेरिएंट काफी खतरनाक हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को ओमिक्रोन (omicron) नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इस नए वेरिएंट को बेहद तेजी से फैलने वाला और चिंताजनक बताया है। चिंताजनक बात यह है कि इससे दोनों टीका लगा चुके व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित होने का पता चला है।

शुक्रवार शाम को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को बी.1.1.529 कहा और इसे ओमिक्रोन नाम दिया। अब तक इस वायरस दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, बेल्जियम, बोत्सवाना और हांगकांग के मौजूद होने की पुष्टि हुई हैI

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक वेरिएंट के लगभग 100 जीनोम अनुक्रमों की सूचना मिली है। नए वेरिएंट से संक्रमित हुए कई लोगों को टीकों की दोनों डोज लगाई गई थी। इतना है नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी। अब तक के वैज्ञानिक विश्लेषण से यह भी पता चला है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments