Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा उत्तराखण्ड @25 सम्मेलन

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा उत्तराखण्ड @25 सम्मेलन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन सभागार में प्रातः 09ः30 बजे से आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @25 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही नीति आयोग के उपाध्यक्ष, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी, मुख्य सचिव तथा सचिव नियोजन द्वारा भी सम्बोधित किया जायेगा।

सम्मेलन चार टेक्निकल सत्रों में आयोजित होगा। सम्मेलन के प्रथम टेक्निकल सत्र (Climate Resillient Natural Resource Management) के पेनल में पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी, नीति आयोग विशेषज्ञ सलोनी गोयल, वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कालाचन्द सैन, प्रभारी निदेशक आई.सी.ए.आर तथा निदेशक वाइल्ड लाईफ इन्सट्यूट ऑफ इण्डिया डॉ. धन्नजय मोहन शामिल रहेंगे।

द्वितीय टेक्निकल सत्र (Technology Based Service Delivery) के पेनल में केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के.विजय राघवन, नीति आयोग के सीनियर कन्सलटेंट रामा एम कामा राजु, निदेशक इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग डॉ. प्रकाश चौहान, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. राजेश गोखले शामिल रहेंगे।

तृतीय टेक्निकल सत्र (Economy and Employment) के पेनल में सीएसआईआर के डॉ. शेखर सी. मांडे, नीति आयोग से डॉ. नीलम पटेल, अजित पाय तथा वी.पी.के.ए.एस अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत शामिल रहेंगे।

चतुर्थ टेक्निकल सत्र (Infrastructure Development) में वरिष्ठ विशेषज्ञ नीति आयोग अल्पना जैन, निदेशक सैन्ट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिटयूट डॉ. एन. गोपालकृष्णन, आईआईपी के निदेशक डॉ. अन्जन राय पैनल में शामिल रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments