Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार। लक्सर में एक व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान राजेश पुत्र ओटा उम्र 42 साल निवासी गोवर्धनपुर गांव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 9 बजे राहुल नाम के व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर जानकारी दी कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पर तैनात अपर उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टा मृतक की मौत का कारण गंभीर बीमारी लग रहा है। परिजनों का कहना है कि राजेश (मृतक) काफी समय से बीमार चल रहा था, जो अपनी बहन के यहां पानीपत में रहता था। उन्होंने कहा कि वह पानीपत से घर आ रहा था। वहीं कोतवाली प्रभारी राजीव रोथांन ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments