Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअपनी जड़ों से जुड़ने का “रैबार” जन जन तक पहुंचना चाहिए: राज्यपाल

अपनी जड़ों से जुड़ने का “रैबार” जन जन तक पहुंचना चाहिए: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को ऋषिकेश में हिल मेल संस्था द्वारा आयोजित रैबार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया | राज्यपाल ने कहा कि रैबार बड़ा ही खूबसूरत शब्द है | रिवर्स माइग्रेशन, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, अपनी जड़ों से जुड़ने का रैबार जन जन तक पहुंचना चाहिए |

राज्यपाल ने कहा कि रिवर्स माइग्रेशन का रैबार ( संदेश) पूरे राज्य में जाना चाहिए | देवभूमि को अपने अनुभवी बेटे-बेटियों की जरूरत है। वे मिलकर इस राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। दृढ़ विश्वास है कि उत्तराखंड के युवाओं का जोश और अपनी मिट्टी से जुड़ने का जज्बा रिवर्स माइग्रेशन की जमीन तैयार करेगा। उत्तराखंड के पहाड़ों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप तथा माइक्रोफाइनेंस के द्वारा आर्थिक क्रांति कर रही हैं | वे पूरे देश और दुनिया के लिए रोल मॉडल है |

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देवभूमि के उस महान बेटे को याद कर रहे हैं, जो अब हमारे बीच नहीं है। ऐसे वीर सपूत, लीडर, देशभक्त, इतिहास में कभी-कभी विरले ही होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments