Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबहनों ने कलावा बांध कर की भाइयों की लंबी आयु की कामना,...

बहनों ने कलावा बांध कर की भाइयों की लंबी आयु की कामना, जानिए भैया दूज के पीछे की कहानी

देहरादून: आज देशभर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है I दीपावली के पर्व के बाद भैया दूज का त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देने के लिए हर्षोल्लास से मनाया जाता है I

जिन भाइयों की बहनें उनसे दूर रहती है वह भाई विशेष रूप से इस त्यौहार को मनाने के लिए अपनी बहनों के घर जाते है । इस दिन बहने अपने भाई के हाथ पर कलावा बांधकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन करती है। उन्हें तरह तरह के पकवान परोसकर। उनकी लंबी आयु की कामना करती है।

भैया दूज का विशेष महत्त्व

भाई-बहन के इस पर्व की शुरुआत यमुना ने की थी। यमराज, शनिदेव, भद्रा और यमुना सूर्यदेव की संतानें हैं। एक बार यमराज को अपनी बहन यमुना की काफी याद आती है तो वह बहन यमुना के घर पहुंचते हैं। भाई को देखकर यमुना अति प्रसन्न हुई। यमुना ने यमराज को तिलक किया और भाई का खूब सत्कार किया। यमराज ने अपनी बहन की इच्छा अनुसार वचन दिया कि हर वर्ष इसी दिन वह अपनी बहन से मिलने आएंगे। बल्कि जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उससे माथे पर तिलक करवाएगा, उस भाई को यमराज लंबी उम्र का आशीष देंगे।

यमराज और यमुना ने जिस दिन इस पर्व की शुरुआत की थी, उस दिन कार्तिक मास की शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी। इस कारण इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है। तबसे इस पर्व को विशेष रूप से भाई-बहन के रिश्ते को सकारात्मकता के साथ मजबूती प्रदान करने के लिए मनाया जाता है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments