Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयश्रीलंका में हालत बेकाबू , प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे समेत कई नेताओं के...

श्रीलंका में हालत बेकाबू , प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे समेत कई नेताओं के घरों को किया आग के हवाले

देहरादून: सोमवार को महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से वहा की स्थिति और खराब हो गई हैं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पुश्तैनी घर को आग लगा दी। इसके अलावा इन प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को भी आग के हवाले कर दिया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के दौरान पांच लोगों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 200 लोग घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है।

वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके। इस घटना के बाद राजधानी समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये कर्फ्यू बुधवार को सब कुछ शांत रहने पर हटाया जाएगा। देशभर में स्‍कूल, कालेज समेत दूसरे सरकारी और निजी संस्‍थान भी बंद कर दिये गए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments