Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभू.कानून संशोधन की गठित समिति ने की बैठक, जानकारों के सुझाव सहित...

भू.कानून संशोधन की गठित समिति ने की बैठक, जानकारों के सुझाव सहित विचार विमर्श करने का लिया निर्णय

देहरादून: भू.कानून संशोधन को लेकर बुधवार को बीजापुर अतिथि गृह के सभागार में भू.कानून में संशोधन हेतु गठित की गई समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बाबत सभी संबंधित के सुझाव लेने के बाद उनके साथ विचार विमर्श किया जायेगा।

उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद देवानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्राप्त प्रत्यावेदन पर विचार करते हुए उ.प्र. जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम.1950 की विभिन्न धाराओं पर हिमाचल प्रदेश के भू.कानून के परिपेक्ष्य में चर्चा की हुई।चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस विषय में सभी संबंधित के सुझाव प्राप्त किये जायेगे व आवश्यकता होने पर उनके साथ विचार विमर्श किया जायेगा।

बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार.आई०ए०एस० (सेवानिवृत्त), सदस्य अरूण कुमार ढौंडियाल,आई०ए०एस० (से.नि.) ए डी.एस.गर्व्याल, आई.ए.एस. (से०नि०) तथा सदस्य सचिव बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सचिव राजस्व उत्तराखण्ड शासन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments