Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिकार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को भेजी सूची

कार्यकारिणी गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को भेजी सूची

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन इस महीने होने की आशंका जताई जा रही है I इस संबंध में नामों की सूची कमेटी की ओर से अनुमोदन के लिए एआईसीसी को भेजी जा चुकी है। पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी एक तिहाई तक सिमट सकती है। 

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी तरफ से टीम तैयार है। जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी, टीम घोषित कर दी जाएगी। माहरा ने भी छोटी टीम के संकेत दिए हैं। प्रस्तावित कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्षों की संख्या 25 से 30, महामंत्री की संख्या 40 से 45 और सचिवों की संख्या 50 तक हो सकती है।

एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस मामले में कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि करन माहरा उनसे पहले अध्यक्ष बन गए थे, लेकिन अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद पीसीसी के स्तर से पूरी हो चुकी है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजी जा चुकी है। अब केवल केंद्रीय नेेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments