Latest news
जब तक खुदी सड़कें दुरूस्त नहीं करते, तब तक किसी कार्यदायी संस्था को नए खुदान की अनुमति नहींः डीएम मुख्यमंत्री ने किया पंचम राज्य ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ 264 करोड़ रुपए से तैयार होगा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेजः रेखा आर्या केदारनाथ-रामबाड़ा-रैकाधार-चौमासी पैदल मार्ग के लिए ₹40 लाख की स्वीकृत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन को युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारीः स्वाति एस. भद... भगवान के भोग (प्रसाद) को पवित्रता के साथ बनाया जाएः महाराज डिजिटल तकनीक से 50 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला पुलिस के पास शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखना बड़ी चुनौतीः धामी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम लोक निर्माण विभाग का सहायक अभियंता 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Saturday, September 21, 2024
Homeउत्तराखण्डतिरंगे के नियम अनुसार निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप सकते है...

तिरंगे के नियम अनुसार निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप सकते है घर का तिरंगा

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव पर खरीदे या मिले तिरंगे का आप नियम के तहत निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं तो पुलिस को सौंप सकते हैं। पुलिस इनका तय नियम से निस्तारण करेगी। ट्रैफिक पुलिस के सभी ड्यूटी प्वाइंट तिरंगा कलेक्शन प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कदम-कदम पर तिरंगे लगे नजर आए। अब यह इधर-उधर गिरे न नजर आएं इसके लिए पुलिस ने पहल की है। कई लोग इनको ठीक से संभालकर न तो रख पाते हैं और न निस्तारण का तरीका जानते हैं। ऐसे लोगों अपने तिरंगे को पुलिस के सुपुर्द कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि पुलिस इनका तय प्रक्रिया में निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के सभी 76 ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तिरंगा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचकर लोग पुलिस को तिरंगा सौंप सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments