Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयट्विन टावर बनेगा देश की ध्वस्त होने वाली सबसे उंची इमारत, सीबीआरआई...

ट्विन टावर बनेगा देश की ध्वस्त होने वाली सबसे उंची इमारत, सीबीआरआई की टीम करेगी प्रक्रिया का अध्यन्न

देहरादून: नोएडा के सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रविवार को 3500 किलोग्राम विस्फोटक से ट्विन टावर ढहा दिए जाएंगे।

ट्विन टावर ध्वस्त होने वाली देश की सबसे ऊंची इमारत के नाम से जानी जाएगी। यह 100 और 97 मीटर ऊंची है। जबकि कुतुब मीनार की ऊंचाई 74 मीटर है।

बृहस्पतिवार को इस संबंध में अंतिम बैठक होगी। इसमें सभी स्टेक होल्डर शामिल होंगे। इसके अलावा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) की टीम परिसर में पहुंचेगी।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ट्विन टावर का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान आयोजित बैठक में एडिफिस इंजीनियरिंग, सुपरटेक, सीबीआरआई, पुलिस, प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, ब्लास्ट एक्सपर्ट, आरडब्ल्यूए आदि के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में अब तक की तैयारियों की समीक्षा होगी। 

इसमें यह देखा जाएगा कि आखिरी स्तर में कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई। आसपास के निवासियों की सुरक्षा को लेकर भी बातचीत होगी। इसके अलावा सीबीआरआई की टीम ध्वस्तीकरण प्रक्रिया का अध्ययन शुरू कर देगी। इसके तहत अध्ययन के लिए जरूरी मशीनरी लगाई जाएंगी। एक-एक प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस स्टडी से फायदा मिले।

एडिफिस इंजीनियरिंग के पदाधिकारियों के मुताबिक तारों का काम बृहस्पतिवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार-शनिवार को जांच की जाएगी। अंतिम दिन 12 बजे दोपहर के बाद सारी व्यवस्था फिर से परखी जाएगी। इसमें अंतिम बटन से लेकर सभी प्रकार की तारों की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments