Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeपर्यटनपर्यटकों के लिए वैली ऑफ फ्लावर्स बंद, हर साल देश-विदेश से घाटी...

पर्यटकों के लिए वैली ऑफ फ्लावर्स बंद, हर साल देश-विदेश से घाटी का दीदार करने पहुंचते है लोग

देहरादून: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शीतकाल के लिए आज सोमवार को बंद कर दी जाएगी। समुद्रतल से 12995 फीट की ऊंचाई और 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली विश्व धरोहर फूलों की घाटी की सुंदरता शब्दों से बयान नहीं की जा सकती I विभिन्न-विभिन्न प्रकार के फूलों का नजारा देखने पर्यटकों की भीड़ यह उमड़ती है I

चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी (वैली ऑफ़ फ्लावर्स) हर वर्ष एक जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इस साल रिकार्ड संख्या में पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे। इससे न केवल पर्यटन व्यवसायियों को लाभ मिला, बल्कि होटल व्यवसायियों के साथ वन विभाग की भी अच्छी-खासी आय हुई।

इस वर्ष वन विभाग को पर्यटकों से 31 लाख की आय हुई। घाटी में अभी तक 2019 में सबसे अधिक 17424 पर्यटक पहुंचे थे। 2018 में 14742 और 2017 में 13752 पर्यटक पहुंचे थे। 2021 में 9404 पर्यटक पहुंचे थे, जबकि 2020 में मात्र 932 पर्यटक ही घाटी के सुंदर नजारे को निहारने पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments