Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रमिक और उनके परिजन सीएम आवास पर  मनाएंगे दीपावली

श्रमिक और उनके परिजन सीएम आवास पर  मनाएंगे दीपावली

-मुख्यमंत्री के साथ भोज का भी आयोजन

देहरादून: भले ही सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 वह श्रमिक जो 12 नवंबर को जब सारा देश दीपावली की रोशनी में नहाया हुआ था और खुशियां मना रहा था दीपावली का पर्व न मना सके हो लेकिन किस्मत ने उन्हे सुरंग से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दीपावली मनाने और भोज करने का अवसर दिया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार अब हेल्थ चेकअप के अनुसार इन सभी मजदूरों और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री आवास पर लाया जाएगा जहां आज इगास उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभी श्रमिक और उनके परिजन जिन्होंने बीते 18 दिन अत्यंत ही दुष्कर परिस्थितियों में गुजारे हैं आज उत्सव मनाते नजर आएंगे।

उधर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों का नेतृत्व करने और उनका उत्साहवर्धन करने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले गब्बर सिंह से फोन पर वार्ता भी की और उनसे पूछा कि उन्होंने यह असाधारण काम कैसे किया वह उनके हौसले और साहस को सलाम करते हैं। इस पर उन्होंने उनके और सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब बाहर के प्रयासों की जानकारी उन तक पहुंच रही थी तो कोई मुश्किल नहीं थी लेकिन जब तक किसी से संपर्क नहीं हुआ था तब जरूर मुश्किल हुई। आज गब्बर सिंह के घर भी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें उनके आसकृपड़ोस के लोगों ने जमकर खुशियां मनाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments