Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचट्टान दरकने से बाधित यमुनोत्री हाईवे छह घंटे की कड़ी मस्सकत के...

चट्टान दरकने से बाधित यमुनोत्री हाईवे छह घंटे की कड़ी मस्सकत के बाद खुला

देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण बाधित हुआ यातायात छह घंटे बाद खुल गया है। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था। यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। 

शनिवार को यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास चट्टान दरकने के कारण मार्ग बाधित हो गया था। हाईवे पर सुबह से यातायात ठप था । यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार में थे। इस दौरान एनएच की मशीनें हाईवे खोलने में जुटी रही। 

जिसके चलते जिला आपदा प्रबंधन ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही के लिए हाईवे को जल्द खोलने का दावा किया गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका। वहीं यमुनाघाटी क्षेत्र में देर रात से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे खोल दिया गया है और यातायात सुचारु कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments