Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पीएम मोदी पहुंचेंगे...

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पीएम मोदी पहुंचेंगे हैदराबाद

देहरादून: तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी भाजपा के बीच सियासत गर्मा गई है। इसी बीच भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद पहुंचेंगे। दूसरी और विपक्ष के साझा राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मोदी के स्वागत के लिए राज्य का सिर्फ एक मंत्री जाएगा, वहीं सिन्हा को लेने सीएम केसीआर समेत पूरा मंत्रिमंडल पहुचेगा I 

पीएम मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले सिन्हा बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां उनका राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। खुद सीएम केसीआर और उनके सारे मंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

वहीं, पीएम मोदी की अगवानी के लिए राज्य सरकार की ओर से केवल एक मंत्री एयरपोर्ट जाएगा। आमतौर पर जब प्रधानमंत्री किसी राज्य की राजधानी में पहुंचते हैं तो राज्यपाल के अलावा सीएम व प्रदेश के मंत्री भी एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत करते हैं। पहले भी केसीआर पीएम मोदी के दौरे के वक्त एयरपोर्ट जाने से परहेज कर चुके हैं।

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू हो रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठक हैदराबाद के इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में होगी। पीएम मोदी बैठक में शामिल होंगे और संभवत: रविवार को वे इसे संबोधित करेंगे। इसमें वे आगामी गुजरात चुनाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर पार्टी नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। पीएम रविवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में सभा को भी संबोधित करेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments