Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतितीन दिवसीय ड्राइंग, पेंटिंग, फीदर पेंटिंग उत्सव स्पर्श का हुआ समापन

तीन दिवसीय ड्राइंग, पेंटिंग, फीदर पेंटिंग उत्सव स्पर्श का हुआ समापन

देहरादून: साल वुड्स रिसोर्ट देहरादून में तीन दिवसीय  ड्राइंग, पेंटिंग, फीदर पेंटिंग, मूर्तिकारी उत्सव स्पर्श का आज समापन हुआ। जिसमे के देश के विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों ने ड्राइंग, पेंटिंग, फीदर पेंटिंग, मूर्तिकारी का प्रदर्शन किया गया। इस उत्सव के पहले विश्व वानिकी दिवस अवसर पर मुख्य अतिथि डी एस मान, चेयरमैन दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके इसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यरू अतिथि के साथ लीला शर्मा, गल्जवाडी गॉव की प्रधान, गल्जवाडी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंथी जी और गॉव के बच्चो ने देशभर से आये  कलाकारों के साथ वृक्षा रोपण किया तथा लोगो को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही आये कलाकारों ने ड्राइंग, पेंटिंग, फीदर पेंटिंग, मूर्तिकारी की लाइव पेंटिंग बनायीं गयी, जिसकी थीम मदर नेचर रखी गयी। इसके साथ ही  दिल्ली के प्रसिद्ध  कलाकार हरपाल सिंह चौहान  ने ड्राइंग,पेंटिंग की कार्यशाला आयोजित की जिसमे उन्होंने पेंटिंग की बरीकिये को अन्य लोगो के साथ साझा किया।

फीदर पेंटिंग की कार्यशाला का संचालन राजस्थान से आयी प्रसिद्ध कलाकार अदिति अग्रवाल द्वारा किया गया और उन्हेने इसकी बारीकियों को अन्य कलाकारों के साथ साझा किया।  परवीन कुमार सैनी इस उत्सव के अतिथि कलाकार थे जो डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रसिद्ध कलाकार और कला प्रोफेसर  भी हैं। मूर्तिकार प्रदीप सैनी, मुरादाबाद द्वारा  मिट्टी से मूर्तियां बनायीं और इस कला के बारे में बताया। इसके अलावा वाराणसी से पद्मिनी मेहता और दिल्ली से विपुल मित्तल, जूही कुमार, पंकज भारती जैसे कलाकार इस  कार्यक्रम में शामिल हुए।

योगेश कुमार, निदेशक जेआईटीऍम  स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड और निदेशक साल वुड्स रिसॉर्ट्स, देहरादून ने बताया यह तीन दिवसीय उत्सव स्पर्श एक ड्राइंग, पेंटिंग , फीदर पेंटिंग, मूर्तिकारी का कार्यक्रम था जिसके माध्यम से हम लोगो को पर्यावरण और प्रकृति को कैसे सहेजे और उसका ध्यान रखे ताकि युवा पीढ़ी  को  मदर नेचर और प्रकृति के सरंक्षण की तरफ़ कैसे प्रोत्साहित किया जाय इसका मुख्यरू उद्देश्य था। साल वुड्स रिसोर्ट देहरादून में आने वाले दिनों में कई प्रकार के सामाजिक और जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्पर्श उत्सव का आयोजन प्रो. योगेश कुमार, निदेशक जेआईटीएम स्किल्स और निदेशक साल वुड्स रिसोर्ट, देहरादून, हेमंत साहू, निदेशक-विपणन, साल वुड्स रिसोर्ट और पारुल मित्तल, ग्लांस आर्ट की संस्थापक द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments